YDMS चर्चा समूह

शुक्रवार, 8 जनवरी 2016

शर्म निरपेक्षों शर्म करो !


शर्म निरपेक्षों शर्म करो ! 
वे कौन लेखक है! जो वाहवाही के लिए दादरी के दर्द से. आकाश सिर उठाते है। 
किन्तु बन जाये मालदा का मलीदा भी, शर्मनिरपेक्षों के होंठ तक सिल जाते हैं।। -तिलक (आज़ाद कलम) 
आओ मिलकर भारत को, इन दोहरे चरित्र के राष्ट्र द्रोहियों से बचाएं। 
सहमत हो तो जन जन तक पहुंचाएं, 125 करोड़ से शेयर करें,
समाज की सोच बदलेगी तथा दृष्टिकोण बदलेगा, निश्चित ही वेश- परिवेश और ये जीवन बदलेगा।
जो शर्मनिरपेक्ष, अपने दोहरे चरित्र व कृत्य से- देश धर्म संस्कृति के शत्रु;
राष्ट्रद्रोह व अपराध का संवर्धन, पोषण करते। उनसे ये देश बचाना होगा। तिलक

बुधवार, 6 जनवरी 2016

17 केंद्रीय मंत्री उप्र के 23 लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास करेंगे

17 केंद्रीय मंत्री उप्र के 23 लोकसभा क्षेत्रों का प्रवास करेंगे 



केन्द्र में सत्तारुढ़ भाजपा नीत राजग सरकार के 17 मंत्री जनवरी महीने में उत्तर प्रदेश के 23 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच कर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे।
अपनी तरह के संभवत: पहले अभियान में केन्द्र में सत्तारुढ़ भाजपा नीत राजग सरकार के 17 मंत्री जनवरी माह में उत्तर प्रदेश के 23 लोकसभा क्षेत्रों में पहुंच कर, सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी देंगे। भाजपा अधिकृत सूत्रों के अनुसार केन्द्रीय मंत्रियों के प्रवास दो-दो दिन के होंगे। इस कार्यक्रम में जो केन्द्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश के प्रवास पर रहने वाले हैं, उनमें केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह, रसायन एवं उर्वरक मंत्री अनंत कुमार, खाद्य एवं रसद मंत्री राम विलास पासवान शामिल हैं। 
केन्द्रीय मंत्री राम कृपाल यादव सात जनवरी से नौ जनवरी से कुशीनगर और देवरिया लोकसभा क्षेत्रों में रहेंगे जबकि केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहारनपुर में 11 और 12 जनवरी को होंगे। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी 16 और 17 जनवरी को अमेठी, विजय सांपला 18 से 20 जनवरी को बहराइच, गिरिराज सिंह 20 जनवरी को मथुरा और 23 जनवरी को फैजाबाद तथा गडकरी 20 और 21 जनवरी को लखनऊ में रहेंगे। उन्होंने बताया कि इसी तरह अन्य मंत्रियों के कार्यक्रमों को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।
समाज की सोच बदलेगी तथा दृष्टिकोण बदलेगा, निश्चित ही वेश- परिवेश और ये जीवन बदलेगा। 
जो शर्मनिरपेक्ष, अपने दोहरे चरित्र व कृत्य से- देश धर्म संस्कृति के शत्रु;
राष्ट्रद्रोह व अपराध का संवर्धन, पोषण करते। उनसे ये देश बचाना होगा। तिलक